Search
Close this search box.

जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र www.navodaya.gov.in से करें डाउनलोड

कुल्लू अपडेट ,जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू बन्दरोल के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी दी कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा – 2023 के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों के लिए सूचना है कि जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू (हि.प्र.) सत्र 2023-24 में कक्षा-6 में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा दिनांक 29.04.2023 को आयोजित होनी है | परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं जो कि नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइटwww.navodaya.gov.in अथवा दिए गए लिंक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration से प्राप्त किये जा सकते हैं |प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशों को अवश्य पढ़ लें | अधिक जानकारी एवं सहायता हेतु दूरभाष न० 9418538510, 9816132345 अथवा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते है|

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज