कुल्लू अपडेट ,कुल्लू मनाली में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे है और पर्यटकों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़ें इसके लिए कुल्लू पुलिस की ओर से सूचना दी गयी है कि पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद आज कुल्लू मनाली में धुप खिली है। बाहरी राज्यों से आये पर्यटकों को सुचित किया जाता है कि पर्यटकों के वाहनों को सोलंगनाला तक जाने की अनुमति है । सोलंगनाला से आगे सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण गाडियों के स्किड़ होने का खतरा है। इसलिए सोलंगनाला से आगे 4X4 गाड़ियों की ही जाने की अनुमति है। BRO द्वारा सड़क पर गिरी बर्फ को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
Author: Kullu Update
Post Views: 25



