कुल्लू अपडेट, भुट्टी वीवर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा ठाकुर वेदराम की 103 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई | जिसमें ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार से विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया | इस समारोह में पूर्व कुलपति जी.वी. पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर, सी.एस.के.के.वी कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, शेर ए कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय डॉक्टर तेजप्रताप इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे | पूर्व बागवानी मंत्री एवं भुट्ठी को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में ये समारोह संपूर्ण हुआ | सोसाइटी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि ठाकुर वेदराम जी की 103 वी जयंती के अवसर पर भुट्ठीको की तरफ से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किए जाते हैं | यह अवार्ड देश के उन लोगों को दिए जाते हैं जो बुनकर के क्षेत्र में आगे हैं, जिनका विशेष योगदान सहकारिता के क्षेत्र में , पत्रकारिता के क्षेत्र में, साहित्य के क्षेत्र में, लोक साहित्य के क्षेत्र में या जिनका विशेष योगदान पहाड़ी कला और संस्कृति के क्षेत्र में है | देश के लद्दाख से लेकर गुजरात तक लगभग 7 राज्यों से आई हुई विभूतियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया | उन्होंने कहा कि इनसे हमें प्रेरणा मिलती है जिससे कि हमें अपने यहां के क्राफ्ट को बाहर पहुंचाने में मदद मिलती है | आज भारत सरकार की बड़ी कोशिश है कि सहकारिता को आगे ले जाएं | इसके लिए अलग से विभाग बना है, पहली बार मंत्रालय बना है | मुझे लगता है कि अभी उसमें नीति जल्द ही घोषित हो जाएगी | मुझे खुशी है कि मैं उस राष्ट्रीय समिति का सदस्य रहा हूँ जो पॉलिसी बनाने वाली है | पर मैं एक ही मीटिंग अटेंड कर पाया क्योंकि फिर मेरी तबीयत खराब हुई और मैं घर में ही रहा | अभी वह पॉलिसी आएगी तो उससे भी बहुत फायदा होगा | अभी भी नाबार्ड की बहुत सी स्कीमें ऐसी है जिससे की सोसाइटी को कहा गया है वह विभिन्न क्षेत्रों में काम करें | उससे क्रांति आएंगी और लोगों में बेरोजगारी खत्म होगी | नौजवानों को फायदा होगा, किसानों को फायदा होगा, बागवानों को फ़ायदा होगा | जिस सहकारिता की तरफ लोगों का ध्यान नहीं जाता था, उसकी तरफ अब लोगों का ध्यान जाएगा | मुझे उम्मीद है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जी जो मुख्यमंत्री हैं उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश भर में सहकारिता को कुछ ताकत मिलेगी | जिसके जरिए प्रदेश सहकारिता में आगे बढ़ेगा |
Author: Kullu Update
Post Views: 135



