Search
Close this search box.

  भुट्टिको में ठाकुर वेद राम राष्ट्रीय पुरूस्कार से विभिन्न विभूतियों को किया गया सम्मानित 

कुल्लू अपडेट ,भुट्टी वीवर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा ठाकुर वेदराम की 103 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई | जिसमें ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार से विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया | इस समारोह में पूर्व कुलपति जी बी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर, सी.एस.के.के.वी कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, शेर ए कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय डॉक्टर तेजप्रताप इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे | पूर्व बागवानी मंत्री एवं भुट्ठी को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में ये समारोह संपूर्ण हुआ | इस कार्यक्रम में काव्य संध्या एवं सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया | ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 में सहकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर गुलाब सिंह आजाद (मथुरा उत्तर प्रदेश) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए, डॉ. आर.के शर्मा क्षेत्रीय निर्देशक आर.आई.सी.एम चंडीगढ़, चंद्र देव सिंह लाम्बड कांगड़ी कृषि कृषि सेवा होशियारपुर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया|बुनकर क्षेत्र में- विजय सिंह कटियार प्रोफेसर एन.आई.डी अहमदाबाद, नवांग फुचोंग टेरी लद्दाख आदि को, स्वर्गीय विद्या चंद ठाकुर की स्मृति में साहित्य के क्षेत्र में आशा शैली नैनीताल उत्तराखंड, पत्रकारिता प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में (स्वर्गीय डॉ. टी.डी.एस आलोक की स्मृति में) भवानी नेगी स्टेटमैन शिमला, पत्रकारिता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में (स्वर्गीय सुभाष शर्मा की स्मृति में) अरुण उनियाल एबीपी ब्यूरो प्रमुख को,स्वर्गीय चंद्रशेखर वेवस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार जनमेजय गुलेरिया कांगड़ा को, चांद कुल्लवी लाल चंद प्रार्थी पहाड़ी कला संस्कृति सभ्यता राष्ट्रीय पुरस्कार डॉक्टर कृष्ण लाल सहगल सोलन को, ठाकुर मौलू राम पहाड़ी भाषा संस्कृति साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार चंचल कुमार सरोलवी (चम्बा सरोल) को और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ओम प्रकाश आड़ (सुल्तानपुर कुल्लू) को दिया गया |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज