Search
Close this search box.

पत्थर से टकराई कार फिर लगी आग,शुक्र है भगवान बच गई चालक की जान

कुल्लू अपडेट, पर्यटन नगरी मनाली में शुक्रवार देर रात एक ऑल्टो कार सड़क में गिरे हुए बड़े पत्थर से टकराने के कारण आग की भेंट चढ़ गयी। इस हादसे में कार चालक की जान बच गयी है। घटना मनाली के वाहनू पुल के पास की है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बीच में एक बड़ा पत्थर गिरा हुआ था। हलान-2 तहसील मनाली के मगाना गांव निवासी रामकृष्ण बारिश के दौरान ऑल्टो एचपी 58ए 4855 में मनाली आ रहा था कि अचानक कार पत्थर से टकराई और 10 फुट पीछे हट गयी। कार चालक एकदम गाड़ी से बहार निकल गया और देखा कि उसमें आग लग गई है। चालक ने तुरंत इसकी सुचना अग्निशमन विभाग मनाली को दी। सुचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन शेर सिंह और 2 अन्य फायरमैन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कार में लगी आग पर काबू पाया। यह जानकारी फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने दी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज