कुल्लू अपडेट,राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश की राज्यस्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को जिला कुल्लू में आयोजित किया जाएगा । अध्यापक संघ के जिला प्रेस सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय बैठक के आयोजन की जिम्मेदारी जिला कुल्लू को दी गई थी जिसके लिए जिला प्रधान ओम प्रकाश, महासचिव अमित प्रार्थी व कोषाध्यक्ष राकेश आदि पूरी तैयारी कर ली है । मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की ओर से बैठक के लिए सीसे स्कूल ब्रांण चयनित किया गया । उन्होंने कहा कि रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान दुर्गा दत्त शास्त्री करेंगे जिसमें राज्य कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों सहित सभी जिला के पदाधिकारी भाग लेंगे जिसमें सीएंडवी अध्यापकों तथा विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी ।
Author: Kullu Update
Post Views: 22



