Search
Close this search box.

बंजार के चिपणी में पुलिस ने लगभग 5107 अफीम के अवैध पौधों किया नष्ट 

कुल्लू अपडेट,कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया पर नकेल कसने के लिए कार्य कर रही है। पुलिस थाना बंजार की टीम ने चिपणी में चार बिस्वा खेत में उगाई हुई लगभग 5107 अफीम के अवैध पौधों को बरामद कर के नष्ट किया तथा इस संदर्भ में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध  खेती तारा चंद पुत्र कुंभ दास निवासी गांव चिपणी डाकघर बठाहड़ जिला कुल्लू द्वारा करना पाई जा रही है।मामले में आगामी जाँच जारी है।एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह कार्रवाई तेज गति से जारी रहेगी। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज