कुल्लू अपडेट,जिला भाषा अधिकारी कुल्लू सुनीला ठाकुर नेबताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से कुल्लू के अटल सदन में आज शाम 5 बजे को सिने अभिनेत्री व रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी द्वारा निर्देशित एवं लिखित नाटक ( विद लव आपकी सायरा )का मंचन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश कला, साहित्य, संस्कृति के क्षेत्र में सृजन कर्मियों को मंच उपलब्ध करवाने की दृष्टि से समय-समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करवाता रहता है।वही बीते शनिवार को देर शाम कुल्लू पहुंचने पर ढालपुर में होटल शोभला में जिला भाषा अधिकारी कुल्लू सुनीला ठाकुर , डीपीआरओ नरेंद्र शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनेत्री व रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी का स्वागत किया।
गौर रहे कि नाटक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री व रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी द्वारा निर्देशित एवं लिखित है इस नाटक में वे स्वयं विशेष भूमिका में हैं। नाटक में कुल 6 कलाकार अभिनय कर रहे हैं। यह नाटक महिलाओं को समर्पित है। इस नाटक का 50 से अधिक बार मंचन हो चुका है। जूही बब्बर हिंदी की कई फिल्मों , टीवी सीरियल में काम कर चुकी है उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
Author: Kullu Update
Post Views: 38



