कुल्लू अपडेट,भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से कुल्लू के अटल सदन में सिने अभिनेत्री व रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी द्वारा निर्देशित एवं लिखित नाटक ( विद लव आपकी सायरा )का मंचन किया गया।जिसमे डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।गौर रहे कि नाटक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री व रंगकर्मी जूही बब्बर सोनी द्वारा निर्देशित एवं लिखित है इस नाटक में वे स्वयं विशेष भूमिका में हैं। नाटक में कुल 6 कलाकारों ने अभिनय किया। यह नाटक महिलाओं को समर्पित है। इस नाटक का 50 से अधिक बार मंचन हो चुका है। जूही बब्बर हिंदी की कई फिल्मों , टीवी सीरियल में काम कर चुकी है उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है। जिला भाषा अधिकारी कुल्लू सुनीला ठाकुर ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश कला, साहित्य, संस्कृति के क्षेत्र में सृजन कर्मियों को मंच उपलब्ध करवाने की दृष्टि से समय-समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करवाता रहता है।
Author: Kullu Update
Post Views: 17



