Search
Close this search box.

आनी के काथला में फिर दिखा आदमखोर तेंदुआ पर नहीं फंसा जाल में 

 

कुल्लू अपडेट,आनी के काथला में बीते छह दिन पूर्व आदमखोर तेन्दुआ बच्चे को उठाकर ले गया था और बच्चे का शव छिन्न भिन्न हालात में मिला था।इस घटना के बाद से ही पूरे गांव के लोग डरे हुए है और लोगो ने वन विभाग से इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिये गुहार लगायी थी ताकि आगे यह किसी को भी नुकसान न पंहुचा सकें।वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन ट्रैक कैमरे लगाए गए थे और तीन दिन में के पास दो बार तेंदुए जो देखा गया।पिंजरे के अंदर कुत्ता भी रखा गया है लेकिन तेंदुए ने चालाकी बरतते हुए पिंजरे में प्रवेश नहीं किया और अब देखना होगा आखिर कब तक तेंदुआ पिंजरे की गिरफ्त में आता हैं.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज