कुल्लू अपडेट ,मनाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत में भी आरा मशीन के शेड में आग लग गई। रायसन पंचायत के गांव सजूणी में रविवार रात 01:30 बजे आरा मशीन के शेड में आग भड़की। आरा मशीन में लगी आग पर ग्रामीणों ने काबू पाने की कोशिश की पर आग पर काबू नहीं पा सके। रायसन पंचायत का सजूणी गांव सड़क सुविधा से वंचित है। दमकल विभाग की टीम और वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच सकता था। आरा मशीन के शेड में लकड़ी के ढेर, प्लेनर, ऊन पिंजाई की मशीन और आटा चक्की होने के कारण आग तेजी से फ़ैल गई और देखते ही देखते ही देखते शेड में आरा मशीन समेत अन्य मशीनें और सामान जल गया। वही ग्राम पंचायत रायसन के उपप्रधान सुरेश ठाकुर ने कहा कि सजूणी गांव में रामलाल के आरा मशीन शेड में आग लगी है। नुकसान का आकलन कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
Author: Kullu Update
Post Views: 49



