Search
Close this search box.

पीपल जातर मेले में पहले दिन सुंदर ठाकुर, दूसरे दिन भुवनेश्वर, तीसरे दिन आशीष बुटेल होंगे मुख्यतिथि

कुल्लू अपडेट, देवभूमि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की धरती है और यहां के कण-कण में देवी देवताओं का वास है। जिला कुल्लू में आजकल देवी-देवताओं के सम्मान में बिरशु मेले और अन्य कई तरह के मेले मनाए जा रहे हैं। वहीं जिला मुख्यालय ढालपुर में इस वर्ष भी देवता बाबा वीर नाथ गौहरी के सम्मान में पीपल जातर बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि इस बार 28 अप्रैल को बाबा वीर नाथ गौहरी के आगमन से पीपल मेले का आगाज होगा। वहीं तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीपल जातर मेले में होने वाले सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में लोकल कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी और साथ ही मुख्य कलाकारों को भी उचित समय दिया जाएगा ताकि वे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर सकें। उन्होंने कहा कि मेले में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि पीपल जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव एवं कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पधारेंगे। दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ पधारेंगे। वहीं तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बूटेल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि इस मेले में स्प्रिंग क़्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज