कुल्लू अपडेट, कुल्लू मनाली में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आ रहे हैं। वहीं पर्यटकों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए कुल्लू पुलिस द्वारा समय-समय पर निर्देश जारी किये जाते हैं। आज भी कुल्लू पुलिस के द्वारा पर्यटकों को हिदायत दी गयी है कि रोहतांग मार्ग में BRO द्वारा सड़क से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। अटल टनल सभी प्रकार से वाहनों की आवाजाही के लिये खुली है तथा, इसलिए सभी प्रकार के वाहनों को गुलाबा तक ही जाने की अनुमति है।
Author: Kullu Update
Post Views: 79



