कुल्लू अपडेट, व्हाट्सएप्प दुनिया भर में सबसे बड़ा और सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मल्टीमीडिया मैसेंजर एप्प है। व्हाट्सएप्प पर कई तरह के कंटेंट शेयर किये जाते हैं जैसे फोटो, वीडियो, फाइल और ऑडियो मैसेज आदि। हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर की मदद से सिर्फ एक क्लिक की मदद से व्हाट्सएप्प के किसी भी स्टेटस को फेसबुक पर भी शेयर कर सकेंगे। व्हाट्सएप्प ने इस फीचर को ग्लोबली लॉन्च किया है,ये फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप्प ने नया फीचर रिलीज कर दिया है। कंपनी ने व्हाट्सएप्प स्टेटस के साथ एक नया विकल्प जोड़ दिया है जिसकी मदद से यूजर्स अपने स्टेटस को फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए ऐप डेवलपर्स नए-नए फीचर्स जोड़ते रहते हैं मेटा ने इस प्लेटफॉर्म को फेसबुक से जोड़ने वाला नया ऑप्शन दिया है। ये फीचर इंस्टाग्राम की स्टोरी शेयरिंग जैसा ही है।
इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए आपको एक ऑप्शन मिलता है. इसकी मदद से आप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को फेसबुक पर भी शेयर कर सकते हैं। इसी तरह से आप व्हाट्सएप्प स्टेटस को भी शेयर कर सकते हैं। वॉट्सऐप ने लेटेस्ट अनाउंसमेंट में इस फीचर को व्हाट्सएप्प स्टेटस में जोड़ा है। जो यूज़र्स के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।
Author: Kullu Update
Post Views: 37



