कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सत्ता से हटाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने से सरकार बना ली और सरकार बनने के कुछ महीने बाद ही कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में नगर पंचायत, नगर निगम ,जिला परिषद में सत्ता में काबिज हुई भाजपा को हटाने की शुरुआत कर दी। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने जिला कुल्लू में सबसे पहले नग्गर ब्लॉक पंचायत समिति से भाजपा को सत्ता से हटाया और उसके बाद नगर पंचायत पानी पर भी कब्जा किया और अब कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत बंजार में कब्जा करने का प्लान बनाया था लेकिन नाकामयाब रही।बंजार कांग्रेस द्वारा बंजार पंचायत समिति में भाजपा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था परंतु दिए गए समय पर बंजार में अविश्वास प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए बंजार कांग्रेस पंचायत समिति सदस्यों की जरूरी संख्या को नहीं जुटा पाई और कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव मुंह के बल गिर गया ।वही कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव गिरना बंजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है वही बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा एकजुट है और उन्हें हराना फ़िलहाल कांग्रेस के बस की बात नहीं। खैर देखना होगा घायल हुयी कांग्रेस अब आने वाले समय में क्या करती है।
Author: Kullu Update
Post Views: 49



