Search
Close this search box.

अविश्वास प्रस्ताव गिरने पर सुरेंद्र शौरी बोले,कांग्रेस सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सत्ता से हटाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने से सरकार बना ली और सरकार बनने के कुछ महीने बाद ही कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में नगर पंचायत, नगर निगम ,जिला परिषद में सत्ता में काबिज हुई भाजपा को हटाने की शुरुआत कर दी। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने जिला कुल्लू में सबसे पहले नग्गर ब्लॉक पंचायत समिति से भाजपा को सत्ता से हटाया और उसके बाद नगर पंचायत पानी पर भी कब्जा किया और अब कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत बंजार में कब्जा करने का प्लान बनाया था लेकिन नाकामयाब रही।बंजार कांग्रेस द्वारा बंजार पंचायत समिति में भाजपा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था परंतु दिए गए समय पर बंजार में अविश्वास प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए बंजार कांग्रेस पंचायत समिति सदस्यों की जरूरी संख्या को नहीं जुटा पाई और कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव मुंह के बल गिर गया।वही विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वर्तमान पंचायत समिति बंजार के विरुद्ध लाया गया  अविश्वास प्रस्ताव आज गणपूर्ति के अभाव में गिर गया है। सत्ता के दंभ में बंजार कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।परंतु आज के इस वाक़यात से सिद्ध हो चुका है कि कांग्रेस सरकार शुरुआत में ही जनता का विश्वास खो चुकी है। बंजार भाजपा संगठनात्मक रूप से पूरी तरह एकजुट है व एक मज़बूत विपक्ष की भूमिका में बंजार विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत है। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज