कुल्लू अपडेट, समय-समय पर गूगल के द्वारा अपने यूजर्स के लिए के लिए विभिन्न सुविधाएं पेश की जाती है, कई तरह के फीचर्स को लॉन्च किया जाता है। ऐसे ही कुछ बेहतरीन फीचर्स लॉन्च तो हो जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को इन फीचर्स के बारे में पता होता है। हम बात कर रहे हैं गूगल के फाइंड माय डिवाइस फीचर के बारे में। फाइंड माय डिवाइस गूगल की ओर से एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक फीचर है। इस फीचर का इस्तेमाल यूजर अपने डिवाइस को खोजने के लिए कर सकता है। यह सेटिंग एंड्रॉइड डिवाइस पर गूगल अकाउंट से साइनअप करने के साथ ही मौजूद होती है। गूगल के इस फीचर की मदद से यूजर अपने किसी भी एंड्रॉइड डिवाइस जैसे कि फोन, टैबलेट और वियर ओएस वॉच को खोने की स्थिति में खोज सकता है। इतना हीं नहीं, इस फीचर की मदद से यूजर खोए हुए डिवाइस को लॉक करने से लेकर उसमें मौजूद डेटा को भी दूर बैठे इरेज करने की सुविधा मिलती है।
इस फीचर का इस्तेमाल कर खोए हुए डिवाइस को लोकेट किया जा सकता है। इस सुविधा के लिए कुछ सेटिंग्स का ऑन होना जरूरी है। फाइंड माय डिवाइस फीचर के जरिए खोए हुए डिवाइस को खोजने के लिए गूगल अकाउंट से साइन इन करना जरूरी है। इसके अलावा, एंड्रॉइड डिवाइस केवल तभी लोकेट किया जा सकता है, जब डिवाइस में लोकेशन फीचर ऑन हो। इसके अलावा फाइंड माय डिवाइस फीचर भी ऑन होना जरूरी है। खोए हुए डिवाइस को खोजने के लिए डिवाइस की बैटरी चार्ज्ड होना जरूरी है। इसी तरह डेटा या वाईफाई ऑन होना भी जरूरी है। अगर डिवाइस बंद है तो Store recent Location के जरिए डिवाइस की लास्ट लोकेशन जानी जा सकती है। इसके लिए Store recent Location एनेबल होना जरूरी है। गूगल प्ले पर डिवाइस विजिबल होना जरूरी है। यहां फाइंड माय डिवाइस सेटिंग ऑन करें। गूगल प्ले स्टोर से फाइंड माय डिवाइस ऐप को डाउनलोड भी किया जा सकता है। फाइंड माय डिवाइस फीचर के ज्यादा फायदों के लिए स्मार्टफोन की लोकेशन ऑन होना जरूरी है। फाइंड माय डिवाइस फीचर ऑन करने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग्स पर जाएँ। उसके बाद सिक्योरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करें और फाइंड माय डिवाइस सेटिंग पर क्लिक कर ऑन करें।
एंड्रॉइड डिवाइस को खोजने के लिए सबसे पहले ब्राउजर पर android.com/find वेबसाइट पर जाएँ। उसके बाद गूगल अकाउंट से साइन-इन करें। यदि एक से ज्यादा डिवाइस हैं तो खोए हुए डिवाइस को सेलेक्ट करें। एक से ज्यादा यूजर प्रोफाइल के केस में पर्सनल प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करें। खोए हुए डिवाइस पर सिस्टम की ओर से एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। इस नोटिफिकेशन की मदद से डिवाइस की लोकेशन गूगल मैप के जरिए देखी जा सकती है। डिवाइस नहीं मिलने की स्थिति में लास्ट लोकेशन की जानकारी ली जा सकती है। Enable lock and erase दिखाई देने पर इस पर क्लिक करें।
खोए हुए एंड्रॉइड डिवाइस के डाटा को डिलीट करने के अलावा साउंड के जरिए भी खोजा जा सकता है। इस के लिए यूजर को बताए गए प्रॉसेस में ही प्ले साउंड का विकल्प मिलता है। इस विकल्प पर क्लिक करने से डिवाइस साइलेंट और वाइब्रेशन मोड पर होने के बावजूद भी 5 मिनट तक फुल वॉल्युम में रिंग जाती है।
Author: Kullu Update
Post Views: 24



