कुल्लू अपडेट,जिला मुख्यालय ढालपुर में देवता बाबा वीर नाथ गौहरी जी के सम्मान में तीन दिवसीय पीपल मेला 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और इस मेले में एक और जहां सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला कुल्लू के लोकल कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे वही वर्ष 2018 में नगर परिषद की अध्यक्षा विमला महंत के द्वारा शुरू की गई स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी इस वर्ष किया जाएगा।नगर परिषद कुल्लू की पार्षद अमीना राजगौर ने जानकारी दी कि विमला महंत के द्वारा स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता का आगाज किया गया था और तभी से प्रतियोगिता हर वर्ष करवाई जा रही है।इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिता के लिए लगभग अभी तक 22 युवतियां अपना आवेदन दे चुकी है और इनकी रिहर्सल शास्त्री नगर में संस्कार वैली स्कूल में हो रही है।वही रिहर्सल पार्षद अमीना राजगौर,कुब्जा ठाकुर ,उमा पाल ,शालिनी राय भारद्वाज और निर्मला देवी की देख रेख में हो रही है।
Author: Kullu Update
Post Views: 30



