कुल्लू अपडेट,देवता बाबा वीर नाथ गौहरी जी के सम्मान में मनाये जाने वाले पीपल जातर मेले की तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी है और बीते दिनों शुरू हुई पीज पैराग्लाइडिंग साइट से होने वाली पैराग्लाइडिंग 15 मई तक बंद रहेगी। क्योंकि पैराग्लाइडिंग साइट का लैंडिंग प्वाइंट ढालपुर मैदान है। लेकिन मेले के कारण लैंडिंग पोंइट में दुकाने दुकाने सज़ गयी है और ऐसे में कोई हादसा न हो इसलिए पर्यटन विभाग ने 15 मई तक पैराग्लाइडिंग बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। पीज पैराग्लाइडिंग साइट में पिछले दिनों ढालपुर मैदान के लिए उड़ानें शुरू हुई हैं।पीज पैराग्लाइडिंग साइट में उड़ानें शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला है और पर्यटक भी पैराग्लाइडिंग का मज़ा ले रहे थे। कुल्लू शहर में पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ी हैं।
Author: Kullu Update
Post Views: 22



