कुल्लू अपडेट, कहते हैं ईमानदारी से मेहनत करने और सब्र का फल मीठा होता है.इस बात को बिल्कुल सही साबित किया वाइट स्टोन रिजॉर्ट प्रीणी में काम करने वाले मणिकर्ण घाटी के पीणी के निवासी टेकचंद की।टेकचंद बीते 6 सालों से दी व्हाइट स्टोन रिजॉर्ट प्रीनि में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और टेकचंद की सेवाओं से खुश होकर द व्हाइट स्टोन रिजॉर्ट की ओर से प्रसून शर्मा ने टेकचंद को उनकी ईमानदारी और मेहनत से काम करने की लगन को देखते हुए टेकचंद को स्कूटी उपहार के रूप में दी। प्रसून शर्मा ने कहा कि ऑर्गेनाइजेशन जो लॉयल्टी से मेहनत से काम करते हैं वहां पर उस टीम मेंबर को आप किसी ना किसी तरह से गिफ्ट देकर पुरस्कृत कर सकते हैं, उसका सम्मान कर सकते हैं। वही सम्मान हमने टेकचंद जी को दिया है और उम्मीद करता हूं कि बाकी लोग भी इसी तरीके से मेहनत से ईमानदारी से काम करेंगे और ओनरशिप लेकर काम करेंगे। एक मैसेज भी हम अपनी इंडस्ट्री को देना चाहते हूँ कि जो लोग अच्छे से काम कर रहे हैं। उन्हें पुरस्कृत करके सम्मान दे सकते हैं।टेकचंद जी पिछले 6 साल से हमारे साथ है. वाइट स्टोन और वाइट स्टोन की कंस्ट्रक्शन से लेकर ऑपरेशन तक इनका काफी योगदान रहा है।उसी योगदान को ध्यान में रखते हुए एक छोटा सा उपहार अपनी टीम के मेंबर टेकचंद जी को उपहार स्वरूप यह स्कूटी हमने गिफ्ट की है।
Author: Kullu Update
Post Views: 26



