कुल्लू अपडेट ,कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लिए राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी सांसद निधि से विकास कार्यो के लिए धनराशि स्वीकृत की है।पूर्व सांसद एवं विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि उनके आग्रह पर जेपी नड्डा ने सेउगी मेला ग्राउंड में पेवर्स लगाने के लिए 3 लाख ,काथीनाला से लंबीझोड़ वाया गुरुबेहड़ सड़क के लिए 2 लाख ,लगघाटी की भूमतीर पंचायत के नाले के ऊपर बालकशो में पैदल चलने योग्य पूल के निर्माण के लिए 5 लाख ,लगघाटी की चोपाड़सा पंचायत के बड़ी नेरी ,छोटी नेरी सड़क के लिए 5 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है।उन्होंने कहा कि उनके आग्रह पर जेपी नड्डा ने राशि स्वीकृत की है और जिसके लिए उन्होंने जेपी नड्डा का आभार जताया है।
Author: Kullu Update
Post Views: 28



