Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,चोरी हुए दियार लक़ड़ी के 54 स्लीपर किये बरामद

 कुल्लू अपडेट,पुलिस थाना आनी के अन्तर्गत 14अप्रैल को शिकायत कर्ता गोकुल निवासी गांव व डाकघर सबाड़ तहसील आनी जिला कुल्लू हि0 प्र0 ने पुलिस थाना आनी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके फर्नीचर हाउस के बाहर रखे दियार लक़ड़ी के 54 स्लीपर चोरी हो गये हैं,जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना आनी में चोरी का मामला दर्ज हुआ।DySP चंद्रशेखर कायथ (H.P.S.) के अगुवाई में पुलिस ने चोरों और चोरीशुद्धा 54स्लीपर की तलाश शुरु की।पुलिस ने आसपास तथा सड़क के किनारे लगे सभी CCTV कैमरें खंगाले।CCTV कैमरों की मदद से पुलिस ने चोरी हुए 54स्लीपर नगाली कैंची के पास किराए के शूटर से बरामद किये।चोरी को अजाम देने वाले आरोपी के रुप में हेंमत उर्फ गोलू पुत्र अमर सिंह गांव चलोहन ड़ाकघर कमांद तहसील आनी जिला कुल्लू हि0 प्र0 और तेज राम पुत्र टिक्कम राम निवासी गांव पारलीदार ड़ाकघर कमांद तहसील आनी जिला कुल्लू हि0 प्र0 की पहचान हुई है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज