कुल्लू अपडेट,कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसी के तहत बजौरा स्थित नारकोटिक्स विंग द्वारा मंडी कुल्लू फोरलेन मे बड़ा भूईन के पास गश्त के दौरान पुलिस ने 28 वर्षीय पुरवा शेरपा पुत्र गेल्ती शेरपा वार्ड नम्बर 4 खोखण रोड़ ,तहसील भुन्तर जिला कुल्लू निवासी से कब्जे से 4 किलो 4 ग्राम चरस बरामद किया है । एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है, जिसे कल अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले की जाँच जारी है।
Author: Kullu Update
Post Views: 17



