कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के द्वारा आगामी 6 दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है l लाहौल स्पीति में बर्फवारी हो रही है स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान करें तथा खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें l केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें। अटल टनल के पास बर्फबारी शुरू हो गई है l मौसम भी अत्यधिक खराब है l मौसम की इसी खराब स्थिति को मद्देनजर रखते हुए कुल्लू पुलिस के द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा हेतु ये सुचना दी जाती है कि पर्यटकों के वाहनों को सोलँग नाला तक ही जाने की अनुमति है l सोलँगनाला से आगे केवल 4X4 वाहनों को जाने की अनुमति है l
Author: Kullu Update
Post Views: 32



