Search
Close this search box.

पतलीकूहल में दो दुकानों में लगी आग, 2 लाख रूपए का हुआ नुकसान

 
कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू में इन दिनों आगजनी की घटनाएं थमने का नाम ले नाम नहीं ले रहे हैं। बीते मंगलवार को पतलीकुहल में फिश फार्म के सामने ग्राम पंचायत हलाण-2  में दो दुकानों में आग लग गई। यह घटना करीब देर रात 9:15  के आस-पास हुई। जिसमें भड़की आग से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही स्थानीय लोगों को आग लगने की जानकारी मिली तो उन लोगों ने तुरंत अग्निशमन चौकी पतलीकुहल को आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन चौकी पतलीकुल्ह के प्रभारी छापे राम ठाकुर ने बताया कि आग लगने से किराएदार डुगलु राम निवासी जेंईडी गांव की दोनों दुकानों में सोफा सेट और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। वहीं बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में दो आंगनवाड़ी केंद्र चलते थे जिनके खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। आग लगने से डुगलु राम का करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र को लगभग 10 हज़ार का नुकसान हुआ है। वही बिल्डिंग के आसपास 50 लाख रुपए की संपत्ति को बचाया गया है उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी इसके कारणों की अभी तक कोई जानकारी नहीं है।  
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज