Search
Close this search box.

कल होगा देवता बाबा वीरनाथ गौहरी जी के सम्मान में मनाए जाने वाले पीपल जातर मेले का आगाज 

कुल्लू अपडेट, देवता बाबा वीरनाथ गौहरी जी के सम्मान में तीन दिवसीय पीपल जातर मेले का कल आगाज होगा। कल सुबह देवता बाबा वीर नाथ गौहरी जी के आगमन के साथ पीपल जातर मेले का आरंभ होगा। देवता बाबा वीर नाथ गौहरी जी ढालपुर में अपने अस्थाई शिविर में विराजमान होंगे। इस मेले में देवता बाबा वीर नाथ गौहरी जी 3 दिनों में सुबह अपने अस्थाई शिविर में विराजमान होते हैं, और शाम के समय अपने ढालपुर स्थित मंदिर में वापस चले जाते हैं। वहीं पीपल जातर मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा। जिसमें लोकल कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। अगर सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि की बात करें तो पहली सांस्कृतिक संध्या पर हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सचिव सुंदर सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं दूसरी सांस्कृतिक संध्या में  विधानसभा क्षेत्र मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और तीसरे दिन मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल बतौर मुख्य अतिथि इस सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्यतिथि स्वरूप पधारेंगे। वहीं नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि पीपल मेले की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और कल बाबा वीर नाथ गौहरी जी के आगमन से मेले का मेले का आगाज होगा। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में स्थानीय कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मेले में जिला कुल्लू की होनहार युवतियाँ स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेंगी और अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगी।  

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज