कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू की शास्त्रीनगर निवासी गोपाल वधवा व ममता वधवा की बेटी मीनाक्षी वधवा ने एक बार फिर जिला कुल्लू का नाम हिमाचल प्रदेश में चमकाया है। मीनाक्षी वधवा ने एमबीबीएस थर्ड ईयर के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। मीनाक्षी ने अपनी स्कूली शिक्षा जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार भारत-भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर से की है। जैसे ही बेटी मीनाक्षी के एमबीबीएस परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में टॉप करने की सूचना पिता गोपाल वधवा और माता ममता वधवा को मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वही मीनाक्षी वधवा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनो को दिया है।
Author: Kullu Update
Post Views: 28



