Search
Close this search box.

NYK कुल्लू के तत्वाधान में आयोजित नारा लेखन में मधु ,चित्रकला प्रतियोगिता में अनामिका ने विजेता 

कुल्लू अपडेट, कैच द रेन अभियान फेज-3 राष्ट्रीय जल मिशन जल शक्ति मंत्रालय ने नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा मामले विभाग भारत सरकार के सहयोग से पूरे देश में जागरूकता अभियान की शुरुआत की है ।जिसकी टैगलाइन “बारिश के पानी का संरक्षण,जहां भी संभव हो जैसे भी संभव हो “ है। कैच द रेन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी स्थितियों के आधार पर जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल बारिश के पानी को संग्रहीत करने के लिये वर्षा जल संचयन संरचना का निर्माण करना।अभियान के कार्यान्वयन के लिये प्रभावी प्रचार और सूचना, शिक्षा, संचार गतिविधियों के माध्यम से ज़मीनी स्तर पर लोगों को शामिल करना है । इसके अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के द्वारा एएमपी संस्थान(AMP) आनी में वर्षा जल संरक्षण विषय पर चित्रकला ,नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया नारा लेखन में मधु शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया तो द्वितीय स्थान पर नेहा रही वही चित्रकला प्रतियोगिता में अनामिका ने प्रथम और रितिका ने द्वितीय एवम रंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सभी प्रतिभागियों ने जल के संरक्षण पर अपनी चित्रकला के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण पर बल दिया साथ ही कुल्लू में सेवाभारती में प्रशिक्षकों को कैच द रेन की जल संरक्षण शपथ दिलायी गई इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के राष्ट्रीय खंड स्वयं सेवी संजय छोटू ने कहा कि जागरूकता अभियानों में IEC गतिविधियों में शैक्षिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम, जन जागरूकता अभियान, दीवार लेखन, बैनर और ई-बैनर निर्माण सहित अनेक गतिविधियाँ शामिल होगी जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन पर ध्यान देने की आवश्यकता पर ज़ोर देने से युवा जल के महत्त्व को समझ सकेंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज