Search
Close this search box.

उदयपुर उप मंडल में सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट के एक दिवसीय सेमिनार की विधायक रवि ठाकुर ने की अध्यक्षता

कुल्लू अपडेट,  विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि  सिक्योर हिमालय परियोजना के अंतर्गत आजीविका सुरक्षा के उद्देश्य से   लाहौल पांगी के वन्य प्राणी अभ्यारण सेचू नाला के हिल्टुआन,तिन्दी मयाड़ नाला और उदयपुर के चिन्हित  गांव  शामिल किये गए हैं। वन विभाग के उदयपुर उप मंडल में सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट के एक दिवसीय सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए रवि ठाकुर ने कहा कि  इस परियोजना का उद्देश्य  लाहौल के चिन्हित क्षेत्र में  जैव विविधता का संरक्षण, स्थानीय लोगों की आजीविका में विविधता लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष कर वन्य जीव एवं समुदाय के बीच के अंतर्विरोध व संघर्ष को कम करना है।  सिक्योर हिमालय परियोजना लाहौल स्पीति में हिम तेंदुए के संरक्षण में भी मददगार बन रही है  विधायक रवि ठाकुर ने यह भी कहा कि  धरातल से जुड़े लोगों को इस परियोजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है और लोगों की सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित बनाई गई है | वनमंडल अधिकारी लाहौल अनिकेत मारुति बानवे ने स्थानीय महिला मंडल टिंगरिट गांव के स्वयं सहायता   समूह खंडोमा   द्वारा लघु प्रसंस्करण इकाई में तैयार  किए गए  वन उत्पाद सिबकथॉर्न का पल्प , जूस और पतियाँ विधायक रवि ठाकुर को भी भेंट की | उन्होंने यह भी बताया कि इन उत्पादों की मार्केटिंग व ब्रांडिंग  की समुचित व्यवस्था भी की गई है | वन मंडल अधिकारी ने कहा कि सिक्योर हिमालय परियोजना यूएनडीपी, जेफ तथा भारत सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हिमालय हिम तेंदुए के प्राकृतिक आवास, हिमालयी वन संपदा के संरक्षण संवर्धन व सतत आजीविका में बेहतरी के लिए चलाया गया है। परियोजना में संरक्षण तथा समुदाय की आजीविका विषयों की जानकारी देते हुए कहा  कि परियोजना में सामुदाय की भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उपलब्ध आजीविका के साधनों को मजबूत करना तथा नव आजीविका के साधनों की संभावनाओं को तलाशने पर कार्य किया जा रहा है। सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट के तहत वन मंडल उदयपुर द्वारा 13 सोलर हमाम स्थानीय  ग्राम पंचायतों के स्कूलों व ग्रामीणों  को वितरित कर लाभान्वित किया गया | इस सेमिनार में उपस्थित ग्रामीणों को वनों में हरित आवरण में वृद्धि,वनों के संरक्षण संवर्धन के बारे में भी जानकारी दी गई| इस सेमिनार में उपमंडल अधिकारी नागरिक रजनीश शर्मा, वह अन्य विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज