Search
Close this search box.

बेटी ने प्रदेश में MBBS में किया टॉप, माता ममता पिता गोपाल के चेहरे खिले

कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू की शास्त्रीनगर निवासी गोपाल वधवा व ममता वधवा की बेटी मीनाक्षी वधवा ने एक बार फिर जिला कुल्लू का नाम हिमाचल प्रदेश में चमकाया है। मीनाक्षी वधवा ने एमबीबीएस थर्ड ईयर के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। मीनाक्षी ने अपनी स्कूली शिक्षा जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार भारत-भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर से की है। जैसे ही बेटी मीनाक्षी के एमबीबीएस परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में टॉप करने की सूचना पिता गोपाल वधवा और माता ममता वधवा को मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मीनाक्षी वधवा की माता ममता वधवा ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हए कहा कि आज एमबीबीएस थर्ड ईयर का रिजल्ट पास आउट हुआ है और उसमें हमारी बेटी ने पुरे हिमाचल में टॉप किया है। इसकी मुझे बहुत ज्यादा खुशी है। एमबीबीएस में बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत होती है और मीनाक्षी ये  मेहनत करती भी है। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में फर्क माना जाता है, भेदभाव किया जाता है लेकिन मैं उन सब लोगों से ही कहना चाहती हूँ कि बेटी आजकल बेटे वाली जगह ले रही है और वह लड़कों को पछाड़ के आगे निकल रही है और मेरे सामने तो मेरे दोनों बच्चों का उदाहरण है।  इससे मैं बहुत ज्यादा खुश हूँ। जिनके दो बेटियां हैं या एक बेटी है उनको यह सोचने की जरूरत नहीं है कि आज हमारा बेटा नहीं है। उन्हें खुश होना चाहिए क्योंकि बेटियां भी आप का नाम रोशन कर सकती हैं उन्होंने कहा कि शुरुआत की बात अगर मैं करुँ तो हम राजस्थानी कल्चर को फॉलो करते हैं, तो जैसे ही इसका कोई कंपटीशन होता था तो हम इसको पीछे खींचने की कोशिश करते थे कि लोग क्या बोलेंगे लेकिन फिर भी कहीं न कहीं हम उससे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देते रहें। उन्होंने कहा की आज मीनाक्षी ने हमारा जो नाम रोशन किया है वो उसकी कड़ी मेहनत का ही फल है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को यह संदेश देते हुए कहा कि अपने बच्चे को कभी भी आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश ना करें। उन्हें आगे बढ़ने दे जिस फील्ड में बच्चे की रूचि है उसे उस फील्ड में जरूर जाने दें। वँही मीनाक्षी के पिता गोपाल वधवा ने कहा कि मीनाक्षी भारत-भारती स्कूल में पढ़ती थी और उसके दादाजी को कैंसर था। कैंसर के कारण उसके दादाजी का निधन हो गया। उसके बाद उसने मन में यह धारणा ली कि मैं डॉक्टर बनकर समाज सेवा करुँगी। मीनाक्षी पढ़ाई में शुरू से ही तेज थी। मीनाक्षी ने फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर में भी पुरे हिमाचल में टॉप किया था और अब थर्ड ईयर में भी पूरे हिमाचल में टॉप किया है इसकी हमें बहुत अधिक ख़ुशी है।  

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज