Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस ने पतलीकूहल में 7,125 तो सैंज में 26हज़ार अफीम के पौधे किये नष्ट

कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू के थाना पतलीकुहल व सैन्ज में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज किये गये है।पहले मामले में थाना पतलीकुहल पुलिस की टीम ने बोरी सबकन डमचीन गांव के पास वन विभाग की जमीन में उगाई हुई लगभग 7,125 अफीम के अवैध पौधों को बरामद कर के नष्ट किया तथा इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। वही दूसरे मामले में थाना सैन्ज पुलिस की टीम ने मैल में करीब दो बीघा जमीन में उगाई हुई लगभग 26,000 अफीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में अभियोग दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध खेती राज कुमार निवासी मैल तहसील सैन्ज के द्वारा करनी पाई जा रही है।पुलिस द्वारा मामले की आगामी जाँच जारी है। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज