कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव एवं कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए सुंदर सिंह ठाकुर ने आज अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया और साथ ही उन्होंने अन्नपूर्णा संस्था द्वारा रोजाना मरीजों और उनके तीमारदारों को दी जा रही हो भोजन सेवा में भी अपना योगदान दिया। सुन्दर सुन्दर सिंह ठाकुर बीते कई सालों से रक्तदान कर रहे है और वहीं इस अवसर पर सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि रक्तदान करना बहुत जरूरी है और इससे कई जिंदगियाँ बच सकती है।वहीं उन्होंने युवाओं से भी अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की।
Author: Kullu Update
Post Views: 39



