कुल्लू अपडेट, देवता बाबा वीर नाथ गौहरी के सम्मान में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय पीपल मेले का आगाज हो गया है जिसमें कि आज सुबह ढोल-नगाड़ों के साथ देवता हरियानो के संग ढालपुर होते हुए फिर से वापस अपने मंदिर में जाएंगे। वहीं इसमें अपनी धर्मपत्नी सहित मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, नगर परिषद् अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, नगर परिषद् के पार्षद और कारदार दानविजय सिंह सभी हरियानो के साथ उपस्थित रहे। वंही इस तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है आज होने वाली सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू जिले के प्रसिद्ध लोक गायक रमेश ठाकुर अपने गीतों से लोगों को झुमायेंगे। वंही हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर आज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
Author: Kullu Update
Post Views: 38



