Search
Close this search box.

छरूडू में व्यास नदी में पलटी राफ्ट ,एक पर्यटक की मौत एक घायल 

जिला कुल्लू में पर्यटन सीज़न जोरो पर है और पर्यटक कुल्लू मनाली बड़ी संख्या में घूमने आ रहे है.बबेली से रामशिला पर्यटक व्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का मज़ा ले रहे है।लेकिन आज एक दुखद घटना हुयी जिसमे मुंबई से आये पर्यटक की रिवर राफ्टिंग करते हुए मौत हो चुकी है और एक घायल है जिसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार हो रहा है. मृतक की पहचान हरेश नगीनदास शाह मकान नंबर 11/329 एसबी रोड सदगुरु होटल सिद्धार्थ नगर गोरेगांव पश्चिम मुंबई के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल महिला जय श्री गांधी पत्नी राजेश गांधी ए-904 टाइटेनियम टावर मुंबई का उपचार सिविल अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रधान जगरूप नेगी ने बताया है कि छरूडू पास व्यास नदी में राफ्ट पलट गयी जिसके कारण हादसा हो गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज