कुल्लू अपडेट, व्हाट्सएप लगातार नए नए फीचर्स रिलीज कर रहा है हाल ही में व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफार्म पर मल्टी डिवाइस सपोर्ट का फीचर जोड़ा है। इस फीचर से यूज़र एक ही व्हाट्सएप को 4 स्मार्टफोन में यूज कर सकते हैं। वही कंपनी व्हाट्सएप में एक और नया फीचर जोड़ रही है जिससे कि यूज़र को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके। इस फीचर की मदद से व्हाट्सएप यूजर अपनी चैट को लॉक कर सकते हैं। फिलहाल तो यह फीचर व्हाट्सएप बीटा यूजर्स के लिए ही रिलीज किया गया है। कुछ बीटा यूजर्स को नया चैट लॉक फीचर मिल रहा है। इस फीचर के होते हुए यूजर्स को व्हाट्सएप लॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह केवल उन चैट्स को लॉक कर सकते हैं, जो उन्हें छुपानी है और तो और लॉक की हुई चैट की फोटोस और वीडियोस भी ऑटोमेटिकली डाउनलोड नहीं होगी। इससे यूजर की प्राइवेसी बनी रहेगी। अपनी चैट लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप ओपन करना होगा और उस चैट पर जाना पड़ेगा जिसको आप लॉक करना चाहते हैं। आपको उस चैट की प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। अब यूजर को नीचे स्क्रॉल करना पड़ेगा जिसके बाद उन्हें चैट ब्लॉक का ऑप्शन मिल जाएगा। यहां पर Lock This Chat With Fingerprint का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप किसी भी चैट को लॉक कर सकते हैं। फिलहाल तो ये फीचर चंद-चुनिंदा बीटा यूज़र्स को ही मिल रहा है। यह फीचर बाकि यूजर तक कब आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है।



