Search
Close this search box.

जां पंचायत प्रधान वृजेन्द्र शर्मा ने सुन्दर ठाकुर के जन्मदिन पर किया रक्तदान

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव एवं कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए सुंदर सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर आज उन्हें बधाई देने वालों का दिन भर उनके घर, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू,परिधि गृह ढालपुर में तांता लगा रहा। वही कुल्लू ब्लॉक युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी सुंदर सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया। वही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अन्य युवाओं ने भी रक्तदान किया। ग्राम पंचायत जां के प्रधान वृजेन्द्र  शर्मा ने भी सुंदर सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र अस्पताल कुल्लू में रक्तदान किया।प्रधान वृजेन्द्र शर्मा का कहना है कि कुल्लू सदर के विधायक एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर एक और जहां जनता से जुड़े हुए मुद्दों को एक-एक करके हल कर रहे हैं चाहे वह कुल्लू अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की बात हो या फिर भूतनाथ फुल को ठीक करने के लिए कार्य करना हो सुंदर सिंह ठाकुर हर मोर्चे पर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विकास करने का दृढ़ संकल्प लिया है और उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन दें और सुंदर सिंह ठाकुर के करिश्माई नेतृत्व में लगातार कुल्लू विधानसभा विकास के पथ पर आगे बढ़ती रहे। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज