Search
Close this search box.

हैकर से रखें अपनी निजी जानकारी सुरक्षित, सोशल मीडिया ऐप के लिए जरूरी टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन

कुल्लू अपडेट, आजकल के दौर में हर कोई इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है इंटरनेट पर बहुत सी निजी जानकारी भी रखी जाती है। इसलिए यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि जो जानकारी हमारी इंटरनेट पर है वह है हैकर से सुरक्षित रहे। पासवर्ड हमारे अकाउंट तक पहुंचने और डेटा और निजी जानकारी को सुरक्षित करने में काफी सहायक सिद्ध होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर के बारे में। जिसकी मदद से सोशल मीडिया अकाउंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित किया जा सकता है। सरल भाषा में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक सिक्योरिटी प्रोसेस है जो अकाउंट को अतिरिक्त प्राइवेसी देता है। इस फीचर   को मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन, टू स्टेप वेरीफिकेशन, 2fa या फैक्टर ऑथेंटिकेशन के नाम से भी जाना जाता है। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिवेट करने पर आपको अकाउंट के पासवर्ड के अलावा अपने अकाउंट को ओपन करने के लिए एक दूसरा प्रूफ भी देना पड़ता है। अगर किसी के पास अकाउंट ओपन है तो उसको लॉगइन करने के लिए ओटीपी की जरूरत पड़ती है। दिन प्रतिदिन साइबर अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं हर किसी की जरूरी और निजी चीजें उसके लैपटॉप और फोन पर है जैसे कि बैंक अकाउंट की डिटेल, कांटेक्ट, मैसेज जैसे कई प्राइवेट चीजें होती है। टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन इन चीजों को सुरक्षित रखने का एक अच्छा तरीका है इसका पूरा उद्देश्य प्राइवेसी को सुरक्षित रखना है, जो कि एक साधारण पासवर्ड नहीं कर सकता। आप अपने फोन में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऐसे एक्टिवेट कर सकते है:
1.) एप्लीकेशन बेस्ड लॉग इन
आपको एप्लीकेशन को अपने अकाउंट से लिंक करना होगा। हर बार जब भी आप अपने अकाउंट पर लॉगइन करते हैं, तो एप्लीकेशन एक अलग कोड जेनरेट करेगा जिससे आपको अकाउंट एक्सेस करने के लिए दर्ज करना होगा। हर 30 सेकंड तक एक नया कोड जनरेट किया जाएगा ऐप और कोड को निजी  रखने के लिए लॉगिन करते समय आपको थोड़ा फास्ट होना पड़ेगा। 
2.) मैट्रिक लॉगइन
इस तरह से एक्सेस करने के लिए आपको अपनी पहचान का फिजिकल प्रमाण देना होगा। इसके लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर या आइरिस पहचान हो सकता है। जब आप अपना अकाउंट बनाते हैं और हर बार जब आप इसे एक्सेस करना चाहते हैं, तो अपना फिंगरप्रिंट या आइरिस करते समय आपको जानकारी पेश करनी होगी।
3.) नोटिफिकेशन लॉग इन
जब भी कोई नया फोन आपके अकाउंट में लॉगिन करने का प्रयास करेगा, तो आपको इसकी सूचना देने वाला एक नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। यहां पर आपके पास रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकार करने का विकल्प होगा।
4.) फोन नंबर
अपने अकाउंट में साइन अप करते समय मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। जब भी अपने अकाउंट में साइन अप करेंगे तो आपको एक कोड वाला टेक्स्ट मैसेज रिसीव होगा। जिससे आपको अपने अकाउंट में लॉगिन करते समय दर्ज करना होगा। जब तक आप इस तरह कोड को एंटर नहीं करेंगे, तब तक आपका अकाउंट लॉगिन नहीं होगा। 
                   टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक ऐसा फीचर है जिससे एक यूजर को अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट को सिक्योर करने के लिए एक्टिव करना चाहिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिव हो जाने के बाद आपको पहले अपने पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज