Search
Close this search box.

नगवाईं पंचायत के कलंगार में जालपा महिला मंडल ने बांटे 50 डस्टबिन 

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश में एक और जहां सरकार के द्वारा नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद और पंचायतों के द्वारा इलाके को स्वच्छ रखने के लिए कार्य किया जा रहा है। वही इसमें सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इलाके के लोग महिला मंडल, युवक मंडल भी अपना सहयोग दे रहे हैं। वंही इसी कड़ी में कुल्लू मनाली NH के साथ सटी नगवाईं ग्राम पंचायत में महिला मंडल के द्वारा कलंकार गांव में कूड़ेदान बांटे गए। यह कूड़ेदान नगवाईं पंचायत के प्रधान श्यामलाल शर्मा की ओर से दिए गए थे। श्याम लाल शर्मा ने बताया कि पंचायत में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए कूड़ेदान का होना अति आवश्यक है। इसी सोच को मद्देनजर रखते हुए जालपा महिला मंडल की महिलाओं को डस्टबिन वितरित करने के लिए दिए गए। वहीं महिला मंडल से आग्रह किया गया कि वे अपने इलाके में इन डस्टबिन को वितरित करें। जालपा महिला मंडल की सदस्य वीना देवी ने बताया कि महिला मंडल के द्वारा गांव में 50 डस्टबिन बांटे गए हैं। और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता को बनाए रखने की भी अपील की है। इस अवसर पर कान्ता देवी, रीना, वीना, गीता कपूर, वन्दना, निकेन्द्रा आदि महिलाऐं उपस्थित रहीं।
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज