Search
Close this search box.

स्पीति क्षेत्र में पानी और बिजली की समस्याओं के निदान को लेकर दल रिपोर्ट देगा

हिमाचल अपडेट,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार आला अधिकारियों का दल दो दिवसीय दौरे के दौरान स्पीति पहुंचा है। आला अधिकारियों में  प्रधान सलाहकार मुख्यमंत्री एवम चेयरमैन हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड राम सुहाग और निदेशक ऊर्जा एवम् प्रबंधक निदेशक हरिकेश मीणा  
शामिल रहें। स्पीति क्षेत्र में पानी और बिजली की समस्याओं के निदान को लेकर दल रिपोर्ट देगा।

दौरे के पहले दिन ताबो में 66 केबी के सब स्टेशन की स्थापना को लेकर गहन चर्चा की । सब स्टेशन के लिए भूमि चयन और वित्तीय प्रबंध को लेकर  भी चर्चा की।   ताबो  में लोगों ने पानी की समस्या  को भी सामने रखा जिसमें आला अधिकारियों ने  उचित करवाई करने का आश्वासन दिया।
दौरे के दूसरे दिन आला अधिकारी  मुद गांव में निरीक्षण करने पहुंचे यहां पर बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने  मांग पत्र भी सौंपे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उपलब्ध करवाने को लेकर तीव्र गति से कार्य किया जाएगा। 

इसके बाद काजा में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें  एयर स्ट्रिप और हेली पोर्ट की चर्चा की। फिर रंगरिक में प्रस्तावित  एयर स्ट्रिप को लेकर साइट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ सेना, बीआरओ  के आला अधिकारी मौजूद रहें। 

प्रधान सलाहकार मुख्यमंत्री एवम चेयरमैन हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड राम सुहाग और निदेशक ऊर्जा एवम् प्रबंधक निदेशक हरिकेश मीणा ने रोंगटोंग में पॉवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया । रोंगटोंग प्रोजेक्ट ने सीसीटीवी कैमरे और बायोमिट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश आला अधिकारियों ने दिए।

विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जब तीन दिवसीय दौरे के दौरान स्पीति आए थे तो उन्हें यहां की प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाया गया था।  उन्होंने सभी समस्याओं का अध्ययन करने के लिए आला अधिकारियों की टीम काजा भेजने का आश्वासन दिया था ।जिसमें प्रमुख तौर पर  भावा मुद सड़क के कार्य ने तेज़ी लाना, जिन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं है उन्हें सुविधा शुरू करना,   विंटर स्पोर्ट्स के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करना, 880 मेगा वॉट का सौर ऊर्जा प्लांट के बारे में जल्द से जल्द कदम उठाने के बारे था। मुख्यमंत्री ने स्पीति जैसे जनजातीय क्षेत्र  के प्रति अपनी सजगता दिखाकर कर दिया कि यहां पर विकास की गति कभी नहीं थमेगी।
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज