Search
Close this search box.

लाहौल स्पीति में ख़राब मौसम में अनावश्यक यात्रा करने से बचें पर्यटक व स्थानीय लोग

हिमाचल अपडेट,लाहौल स्पीति पुलिस ने जानकारी दी कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त इनपुट के अनुसार, 30.04.2023 से 04.05.2023 तक मौसम खराब बताया है तथा बारिश और बर्फवारी की संभावना है। स्थानीय लोगों  व पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की वे अनावश्यक यात्रा ना करें तथा, सभी होटल और होम स्टे मालिकों से अनुरोध है कि वे इस संदेश को अपने मेहमानों तक पहुंचाएं और उन्हें सलाह दें कि वे इस अवधि के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें और सुरक्षित स्थान पर रहें।अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:जिला आपदा नियंत्रण कक्ष: 9459461355 ,कंट्रोल रूम:8988092298

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज