Search
Close this search box.

पीपल मेले में महिला मंडल भूमतीर ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता

कुल्लू अपडेट ,देवता बाबा वीरनाथ गौहरी जी के सम्मान में तीन दिवसीय पीपल मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।पीपल जातर मेले में रथ मैदान ढालपुर में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी इंदिरा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।मुख्य अतिथि का पार्षद अमीना राजगोर, शालिनी राय भारद्वाज ,निर्मला देवी, कुब्जा ठाकुर ,राजेश ठाकुर ,मनोनीत पार्षद विशाल सूद ,वीरेंद्र शर्मा ,ज्ञानचंद एवं महिलाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।वही जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर भी मौजूद रही।वहीं  रस्साकशी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महिला मंडल भूमतीर  एवं महिला मंडल खारका के बीच में हुआ जिसमें विजेता रही टीम महिला मंडल भूमतीर को मुख्य अतिथि द्वारा को 21 हज़ार रूपये की इनामी राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया वहीं उपविजेता रही टीम को 11 हज़ार की इनामी राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. वही रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेने वालेमहिला मंडलों को 1100 रूपये की राशि दी गई।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज