कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल कुल्लू पहुंच है और आज वे देवता बाबा वीरनाथ गौहरी जी के सम्मान में मनाये जाने वाले पीपल जातर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेगें। आशीष बुटेल दोपहर को माता भुवनेश्वरी जगन्नाथी जी के मंदिर भेखली पहुंचे और उन्होंने माता के चरणों में शीश नवाया और प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की.इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत गाहर के प्रधान रोहित वत्स धामी और अन्य कांग्रेस नेता और पुजारी राकेश शर्मा मौजूद रहे।
Author: Kullu Update
Post Views: 18



