Search
Close this search box.

बीते सप्ताह पर्यटन नगरी मनाली में 7,133 पर्यटक वाहनों का प्रवेश,कुल्लू पुलिस ने दी जानकारी  

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों का दीदार करने हर वर्ष देश-विदेश से पर्यटक यहां घूमने आते हैं। वहीं अगर जिला कुल्लू की बात करें तो जिला कुल्लू में विश्व के मानचित्र पर पर्यटन नगरी मनाली, मिनी स्विट्जरलैंड कसोल छाये हुए हैं और नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन में जीभी, तीर्थन घाटी और अन्य  भी विकसित हुए हैं। पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए देश-विदेश से सैलानी जिला कुल्लू आते हैं और वहीं अगर पर्यटन नगरी मनाली की बात करें तो पर्यटन नगरी मनाली में सबसे ज्यादा पर्यटक हर साल आते हैं। कुल्लू पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि बीते सप्ताह पर्यटन नगरी मनाली में लगभग 7हज़ार133 पर्यटक वाहनों ने मनाली में प्रवेश किया है, जोकि इस बात का प्रमाण है कि पर्यटन नगरी मनाली में हजारों की संख्या में बीते सप्ताह पर्यटक आए। वही  एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने सभी पर्यटकों का कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों, कारोबारियों और पर्यटकों का धन्यवाद किया है।वहीं उन्होंने कहा कि कुल्लू पुलिस इसी तरह से लगातार स्थानीय कारोबारियों और पर्यटकों के सहयोग से कानून और यातायात व्यवस्था को बनाए रखेगी ताकि किसी को भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज