Search
Close this search box.

माता तारा पटंती जी पड़ेई रुद्रनाग और खीर गंगा शाही स्नान के लिए रवाना 

कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश देवों की पवित्र भूमि है। यहां के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है।इसीलिए इसे देवभूमि कहा जाता है।मणिकर्ण घाटी के पड़ेई की माता तारा पटंती जी आज अपने रुद्रनाग और खीर गंगा के शाही स्नान के लिए लाव-लश्कर,बाजे-गाजे के साथ, हारियानों के संग अपनी यात्रा के लिए प्रस्थान कर चुकी है। माता हरियानों के साथ देर रात मणिकर्ण पहुंचेंगी। इस यात्रा के दौरान उनका पहली रात्रि का विश्राम मणिकर्ण में ही होगा। उसके बाद वे नकथाण के लिए प्रस्थान करेंगे। दूसरी रात्रि का विश्राम नकथाण में होगा। 3 मई को रुद्रनाग में माता तारा पटंती का शाही स्नान होगा और उसके पश्चात रात्रि विश्राम खीरगंगा में ही होगा। 5 मई को माता का खीरगंगा में शाही स्नान करेंगी और उसके बाद उनका वापसी प्रस्थान होगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज