कुल्लू अपडेट,आउटर सराज वेलफेयर एसोसिएशन का जनरल हॉउस आउटर स्वराज भवन में सरवरी में हुआ जिसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसहमति से हुआ और दयानंद कश्यप को फिर से अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया वही तेज शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद ठाकुर और नरोत्तम ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जगदीश ठाकुर को कोषाध्यक्ष ,दिलीप ठाकुर को महासचिव,मंगल आनंद ठाकुर और नीरज शर्मा को संयुक्त सचिव, पीएस कटोच को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।कानूनी सलाहकार सुरेश ब्रामटा ,प्रेस सचिव रोशन लाल ठाकुर और सोशल मीडिया मनोज ठाकुर को नियुक्त किया गया। शिकायत निवारण कमेटी का चेयरमैन लालचंद ठाकुर और उपाध्यक्ष सुरेश प्रेमी और मनीष ठाकुर एसोसिएशन के लेखा-जोखा कमेटी के अध्यक्ष ,हरीश शर्मा उपाध्यक्ष, कर्म दास भारती और बेलीराम को बनाया गया एसोसिएशन में लालचंद ठाकुर अनिल ठाकुर तेजा ठाकुर तेजा सिंह सीताराम और सुभाष गुप्ता आदि को सदस्य चुना गया। इस जनरल हाउस में 50 सदस्यों ने भाग लिया।
Author: Kullu Update
Post Views: 25



