कुल्लू अपडेट ,देवभूमि हिमाचल देवी देवताओं की पवित्र धरती है। यहां कण-कण में देवी देवताओं का वास है। जिला मुख्यालय ढालपुर से सटे अखाड़ा बाजार में चंद्रमौली संगम महादेव महादेव जी का मंदिर है। 28 अप्रैल शुक्रवार को चंद्रमौली संगम महादेव जी अपने क्षेत्र की परिक्रमा पर निकले थे और को चौकी डोभी, अखाड़ा बाजार, रामशिला और इनर अखाड़ा बाजार होते हुए भगवती दुर्गा माता मंदिर अखाड़ा बाजार में वे रात्रि विश्राम किया। 29 अप्रैल को संगम महादेव जी दुर्गानगर होते हुए सुल्तानपुर बड़े देवता के मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए ठहरे और चंद्रमौली संगम महादेव जी लोअर ढालपुर, चामुंडा नगर, महंत बेहड़, बाला बेहड़ होते हुए रात्रि विश्राम के लिए बाबा बालक नाथ मंदिर टिकरा बावड़ी में रुके और अब हनुमानीबाग को रवाना हुए रघुनाथ मंदिर जाएंगे और इसके पश्चात संगम महादेव जी अपने मंदिर को पधारेंगे।v



