कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के कण-कण में देवी देवताओं का वास है। यहाँ हम बात कर रहे हैं ऊझी घाटी की माता नीलासुरी की। ऊझी घाटी के हरिपुर में माता नीलासुरी के सम्मान में दो दिवसीय मेला बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। रविवार को माता नीलासुरी ने बच्चों के साथ खेतों में दौड़ लगाई।इस दौड़ को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया। माता नीलसुरी और बच्चों ने काफी देर तक दौड़ लगाई। लगभग 3 किलोमीटर दौड़ लगाई गई वहीं देव परंपरा का भी निर्वहन किया गया।
Author: Kullu Update
Post Views: 40



