कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के कण-कण में देवी देवताओं का वास है। यहाँ पर देवी देवताओं के सम्मान में मेले, जातर आदि मनाये जाते है। इस वर्ष सैंज घाटी में देवता लक्ष्मी नारायण के सम्मान में जिला स्तरीय सैंज मेला बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जिसको लेकर आयोजन कमेटी ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। रविवार को मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि मेला बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला मैदान में एक नाटी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कि 5100 महिलाएं सामूहिक पहाड़ी नाटी डालेंगी। उन्होंने बताया कि मेले में खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं महिला मंडल युवक मंडल और जिला के लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Author: Kullu Update
Post Views: 43



