कुल्लू अपडेट,कुल्लू पुलिस ने नशा माफिया पर लगातार नकेल कसी हुयी है और जिसके तहत पुलिस थाना भून्तर के अन्तर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान फोरलेन सड़क बजौरा में एक गाड़ी नo HP66-6146 को चैक किया तो चैकिंग के दौरान गाड़ी चालक 32 वर्षीय सेस राम पुत्र धर्म चन्द गांव कुटली डाo भ्रैण उप तहo सैंज जिला कुल्लू के कब्जे से 01 किलो 985 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के विरूद्ध थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि कल आरोपी को कल अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी जाँच जारी है।
Author: Kullu Update
Post Views: 25



