कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के भुंतर स्थित पिपलागे में नैणा माता मंदिर में आज माता के जाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इस बार माता की जाग में माता भद्रकाली जी,माता शीतला जी,माता कोयला जी,माता नागरानी जी भी पधारी है। जाग में माता के गूरों और चेलियों का दहकते अंगारों पर नृत्य देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सावन माह में भुंतर से सटे पीपलागे में माता नैना के मंदिर में जाग उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। माता के गूर व चेलियां देव खेल आने पर दहकते अंगारों पर नृत्य कर देव शक्ति और आस्था का परिचय देते हैं।
माता के आगे श्रद्धालु भी नतमस्तक होते है । इस धार्मिक कार्यक्रम को देखने के लिए जिला कुल्लू व मंडी क्षेत्र से भारी मात्रा में लोगों आते है । रात करीब 1:00 बजे माता नैना और भद्रकाली अपने कारकूनों, हारियानों व देवलुओं के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर मंदिर में प्रवेश कर देवालय के साथ अंगारों के चारों ओर परिक्रमा करती है । इसके बाद जलते अंगारों के बीच हुए नृत्य का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है ।माता की शक्ति से दहकते अंगारों पर नृत्य करने वालों के पैर में आंच तक नहीं आती है। इस दौरान माता नैना देवी के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए लोगों का तांता लगा रहता है।




